ट्रेन में नॉन-एसी क्लास में भी जरूरी होगा पहचान पत्र
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गैर-एसी शयनयानों में यात्रा करने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए भी फोटो पहचान पत्र साथ रखने को अनिवार्य बनाने के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा हो सकती है।
अधिकारियों ने कहा, हस्तांतरित टिकटों पर यात्रा करने वाले लोगों पर लगाम लगाने के वास्ते इस तरह के उपायों को अपनाया जा रहा है। गौरतलब है कि रेलवे ने इस साल फरवरी से एसी श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा रेलवे ने तत्काल टिकट अथवा ई-टिकट के साथ सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी पहचान पत्र रखना अनिवार्य कर दिया है।
अधिकारी ने कहा, फिलहाल गैर-एसी यात्रियों के लिए फोटो पहचान पत्र रखना जरूरी नहीं है। अब इसके दायरे को बढ़ाया जा रहा है। अब आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले सभी ट्रेन यात्रियों के लिए वैध पहचान पत्र रखना जरूरी हो जाएगा।
इसकी घोषणा हो जाने के बाद शयनयान श्रेणी में यात्रा कर रहे यात्रियों को साथ में पहचान पत्र रखना अनिवार्य हो जाएगा और मांगे जाने पर इसे दिखाना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें बिना टिकट के माना जाएगा और जरूरी शुल्क देना होगा। यह नियम काउंटर से लिए गए टिकट समेत सभी प्रकार के टिकटों पर लागू होगा। अधिकारी ने बताया कि फोटो पहचान पत्र रखने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona