महाराष्ट्र पुलिस ने तोगड़िया के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया
काफी दबाव के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि शाम तक 'जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी और अगर जरूरी हुआ तो कानून सलाह भी ली जाएगी।'
इससे पहले गुरुवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने राज्य सरकार ने इस मामले में फॉरेंसिक सबूत जुटाएं। गौरतलब है कि तोगड़िया ने 22 जनवरी को नांदेड़ के भोकर में यह कथित भाषण दिया था।
इसके साथ ही केंद्रीय गृहराज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने भी स्पष्ट कहा कि अगर तोगड़िया का भाषण भड़काऊ है तो राज्य सरकार को कानूनी कार्रवाई जरूर करनी चाहिए।
महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नसीन खान ने कहा था कि उन्होंने वह भाषण सुना है और उस भाषण में 'पर्याप्त सबूत हैं जिनके आधार पर उनपर केस दर्ज किया जा सकता है।' खान का आरोप है कि तोगड़िया ने स्पष्ट रूप से समाज को बांटने वाला बयान दिया है ताकि चुनावों से पहले वोटरों को प्रभावित किया जा सके।'
खान ने एनडीटीवी से कहा कि यदि ओवैश पर केस दर्ज किया जा सकता है तो फिर तोगड़िया पर क्यों नहीं। हम पैमाना नहीं रख सकते।
सूत्रों का कहना है कि तोगड़िया के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई इसलिए नहीं की थी क्योंकि स्थानीय पुलिस ने तोगड़िया को क्लीन चिट दी थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni