आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

शराब कारोबारी पॉन्टी चड्ढा और भाई हरदीप की गोलीबारी में मौत

 
email
email
शराब कारोबारी पॉन्टी चड्ढा और भाई हरदीप की गोलीबारी में मौत

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: विवादास्पद शराब कारोबारी पॉन्टी चड्ढा और उनके भाई दक्षिण दिल्ली स्थित एक फार्म हाउस में हुई गोलीबारी में उस समय मारे गए, जब संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना पॉन्टी चड्ढा के छतरपुर स्थित फार्महाउस पर दोपहर में हुई। पॉन्टी के भाई हरदीप की भी इस गोलीबारी में मौत हो गई। बताया जाता है कि पॉन्टी (55) और उसके भाई के आपसी रिश्ते अच्छे नहीं थे और उनके बीच संपत्ति को लेकर तकरार चल रही थी।

सूत्रों ने बताया कि संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई गई थी और शुरू में सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन जल्दी ही इसमें तकरार शुरू हो गयी। इसके बाद हरदीप ने कथित तौर पर अपने भाई पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद गुरप्रीत चड्ढा उर्फ पॉन्टी के सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाईं, जिसमें हरदीप की मौत हो गई। हालांकि इस घटना के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों हरदीप और पॉन्टी ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं और उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी गोलियां चलाईं। दोनों भाइयों को एम्स ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कहा जा रहा है कि हरदीप अपनी एक नोएडा की फैक्टरी बंद होने के पीछे हमेशा से पॉन्टी को दोषी मानता रहा था क्योंकि पॉन्टी की यूपी की राजनीति में अच्छी खासी पकड़ थी। उसके बाद से दोनों भाइयों में मनमुटाव हो गया था।

पुलिस ने कुछ लोगों को फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ के बाद सच सामने आ पाएगा। पुलिस को एक स्कॉपियो गाड़ी भी मिली है। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पॉन्टी के पास पांच हथियारबंद सुरक्षाकर्मी थे। वहीं, उसके भाई के पास भी सुरक्षा गार्ड थे। सूत्र बता रहे हैं कि गॉर्डों ने भी एक दूसरे पर गोलियां चलाई थीं।

पोंटी चड्ढा के घर पर गोली चलने की यह दूसरी घटना थी। इससे पहले, 5 अक्टूबर को पॉन्टी के मुरादाबाद स्थित पैतृक निवास में भी गोलीबारी की घटना हुई थी।

(इनपुट भाषा से भी)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement