पूजा बेदी ने अपने कुत्ते का नाम 'गागा' रखा
पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, मेरी 14 वर्षीय बेटी आलिया, लेडी गागा के बारे में बहुत कुछ जानती है! इसलिए उसने कुत्ते का नाम गागा रख दिया। उन्होंने अपने कुत्ते की गले में पट्टा डाले एक फोटो भी पोस्ट की है, जिस पर गागा लिखा हुआ है। आलिया को यह पिल्ला 42 वर्षीय आकाशदीप सहगल ने तोहफे के तौर पर दिया है। आकाशदीप को 'स्काइ' के नाम से भी जाना जाता है। पूजा और आकाश में पिछले वर्ष रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के दौरान गहरी दोस्ती हो गई थी।

Two to tango: Parineeti, Varun