मोदी और जोशी के बीच तेज हुआ 'पोस्टर युद्ध'
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक स्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित स्वामीनारायण मंदिर के पास संजय जोशी का मुखौटा पहने लोगों ने पर्चे बांटे।
पर्चे में कहा गया है, ‘मैं संजय जोशी हूं, मैं संघ का कार्यकर्ता हूं, मैं चारागाहों वाली भूमि उद्योगपतियों को नहीं बेचता, मैं राजनीतिक सत्ता के लिए नरसंहार नहीं करता, मैं प्रधानमंत्री बनने के लिए पार्टी की राजनीतिक विचारधारा से धोखा नहीं करता, मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रमिक नहीं समझता।’
पर्चे में मोदी का नाम नहीं लिया गया है जिनके गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल पर गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद हुए दंगों को ठीक तरह से नहीं निपटने के आरोप हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
