डीजल, एलपीजी के दाम बढ़ाने का फैसला जल्द; सस्ते सिलेंडर की संख्या बढ़ेगी
केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री पर होने वाले अनुमानित 1,60,000 करोड़ रुपये के नुकसान में कमी लाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। इसमें डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
मोइली से ईंधन के दाम बढ़ाने के बारे में जब पूछा गया तो उनका जवाब था ‘जितनी जल्दी संभव हो सकेगा उतनी जल्दी निर्णय किया जाएगा।’ हालांकि, उन्होंने इन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया कि उनके मंत्रालय ने क्या प्रस्ताव किया है और यह फैसला कब और किस स्तर पर लिया जाएगा।
मोइली ने कहा ‘जब भी फैसला होगा, आपको सबसे पहले जानकारी मिलेगी।’ पेट्रोलियम मंत्रालय ने राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति को जो प्रस्ताव भेजा है वह प्रस्ताव विजय केलकर समिति की सिफारिशों के अनुरूप है। केलकर समिति का गठन वित्त मंत्रालय ने राजकोषीय मजबूती के लिए किया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona