नम्बर-1 बनना महत्वपूर्ण : प्रियंका
एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने कहा, "नम्बर-1 पर पहुंचना बहुत जरूरी है। स्कूल के दिनों से हर आदमी शीर्ष पर रहना पसंद करता है।"
"प्रतिस्पर्धी दुनिया मे आपको नम्बर-1 पर ही रहना चाहिए लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं कि आप दूसरों की टांग खींचकर नम्बर-1 बनें।"
प्रियंका ने कहा, "नम्बर-1 पर पहुंचना फिर भी आसान है लेकिन इस पर बने रहना बहुत मुश्किल है। एक अभिनेत्री साल में तीन-चार फिल्मों में काम करती है और सभी हिट नहीं हो सकतीं।"
प्रियंका आने वाले दिनों में कुणाल कोहली की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में दिखेंगी, जिसमें शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की है। इसके अलावा प्रियंका 'बर्फी' और 'क्रिश-2' में काम कर रही हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni