असम दंगों के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन हुआ हिंसक; दो मरे, 16 घायल
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई।
असम की हिंसा और पड़ोसी म्यांमार में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित हमलों की निंदा के लिए शहर के एक संगठन रजा अकादमी के आह्वान पर दोपहर में बड़ी संख्या में लोग दक्षिण-मुंबई स्थित आजाद मैदान में इकट्ठा हो गए।
आजाद मैदान में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बताया कि प्रदर्शनकारी अचानक हुड़दंग मचाने लगे। उन्होंने वाहनों को आग लगा दी। बसों को नुकसान पहुंचाया और पत्थर फेंके। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई और लाठी चार्ज किया।
आजाद मैदान मुंबई नगर निगम के मुख्यालय और सीएसटी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है। इस घटना के बाद इलाका खाली हो गया जबकि पुलिस ने इलाके को घेर लिया और सड़कों पर गश्त लगा रही है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni