वेबसाइट पर ब्रोकरों के सौदों का ब्यौरा सार्वजनिक करें एक्सचेंज : आयोग
राष्ट्रीय स्तर के पांच जिंस एक्सचेंजों को एक निर्देश जारी कर एफएमसी ने कहा, ‘‘आयोग ने तय किया है कि एक्सचेंजों को अपनी वेबसाइटों पर ग्राहकों के सौदों का प्रतिशत एवं सौदे की सूचना कारोबारी दिवस के बाद कारोबारी घंटों से पहले प्रदर्शित करनी चाहिए।’’
आयोग ने कहा कि इस निर्देश को 13 अगस्त से लागू किया जाना चाहिए। नियामक ने कहा कि एक्सचेंजों को एक निश्चित प्रारूप में अपनी वेबसाइटों पर सूचना अपलोड करनी चाहिए जिसमें तिथि, ब्रोकरों तथा व्यक्तिगत व्यापारियों द्वारा प्रत्येक एक्सचेंज में जिंसों में किए गए सौदे और कुल सौदों के मूल्य का प्रतिशत का ब्यौरा होना चाहिए।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona