कादरी और उसका परिवार नहीं लड़ेंगे पाकिस्तान में चुनाव
कादरी ने संवाददाताओं से कहा, मेरी पत्नी, दो बेटे, बेटियां, बहुएं और दामाद चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि इसमें कोई कानूनी बाधा नहीं है, लेकिन मैंने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि वंशवादी राजनीति को हतोत्साहित कर सकूं।
वैसे दूसरे राजनैतिक दलों के नेताओं का मानना है कि कादरी ने मई में संभावित चुनावों में खड़े न होने का फैसला इसलिए लिया है, ताकि वह अपनी कनाडियाई राष्ट्रीयता को बरकरार रख सकें।
पाकिस्तानी कानून के तहत चुनाव लड़ने के लिए किसी उम्मीदवार को अपनी दोहरी नागरिकता छोड़नी पड़ती है। तहरीक मिनहाज-उल-कुरान के प्रमुख कादरी ने अपनी पाकिस्तान आवामी तहरीक पार्टी के आम चुनावों में भाग लेने के बारे में विरोधाभासी बयान दिए थे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
