बड़ी भूमिका निभाने पर फैसला राहुल ही करेंगे : सोनिया
यह पूछे जाने पर कि 2014 के आम चुनाव से पहले क्या राहुल के कार्यवाहक अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने की संभावना है, सोनिया ने कहा, यह फैसला राहुल को करना है, वह खुद ही इस बारे में कोई फैसला ले सकते हैं।
हाल के दिनों में राहुल गांधी के कांग्रेस में नंबर दो की भूमिका में आने के बारे में अटकलें जोर पकड़ती रही हैं। कांग्रेस नेता और केंद्रीय कानूनमंत्री सलमान खुर्शीद ने भी कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए।
इसी सप्ताह पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद राहुल गांधी निश्चित रूप से पार्टी में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
