आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

राहुल ने संभाला पदभार, कहा- नकारात्मक राजनीति से तौबा

 
email
email
राहुल ने संभाला पदभार, कहा- नकारात्मक राजनीति से तौबा

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: नवनियुक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह 'नकारात्मक राजनीति' को कम करने और 'सकारात्मक राजनीति' को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे। उनके मुताबिक यही देश को आगे ले जाएगी।

24 अकबर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस ऐसी पार्टी हो जहां अधिक से अधिक लोगों की पहुंच हो। यही मेरा भाव है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक चर्चाओं में हमेशा आपसी लड़ाई और नकारात्मकता दिखती है, इसे कम करने की जरूरत है। "मैं नकारात्मक राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। सकारात्मक राजनीति करना चाहता हूं मैं। यही वह चीज है जो देश को आगे ले जाएगी।"

राहुल ने कहा, "हम एक अभुतपूर्व राष्ट्र हैं और यह राष्ट्र कई आश्चर्यजनक चीजें कर सकता है। मैंने महसूस किया है कि चर्चाओं में नकारात्मकता अधिक है जबकि हर दिन कई सकारात्मक राजनीति भी होती है। कई युवा यह बदलाव ला रहे हैं।"

ज्ञात हो जयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर में राहुल का पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement