सामूहिक बलात्कार और मौत पर आज राहुल ने तोड़ी चुप्पी
कांग्रेस महासचिव ने मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह हृदय से युवती के परिवार वालों के साथ हैं और लाखों युवा भारतीय भी उनके साथ हैं जो बेहतर भारत के लिए कार्य करते हैं, उम्मीद और प्रार्थना करते हैं।
राहुल ने कहा कि नागरिक होने के नाते हमें कानून का पालन करना चाहिए और महिलाओं की मर्यादा के सम्मान का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने एक संदेश में कहा कि अपनी मां और बहन के साथ ही वह भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni