राहुल गांधी ने सुब्रह्मण्यम स्वामी पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी
राहुल गांधी के कार्यालय ने स्वामी को भेजे संदेश में कहा, ‘‘1 नवम्बर की दोपहर को आपके संवाददाता सम्मेलन की ओर हमारा ध्यान गया है। आपके द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत, निराधार और मानहानिपूर्ण है।’’ इसने कहा, ‘‘आपका संवाददाता सम्मेलन जिन कारणों से बुलाया गया है, उसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।’’
इसमें कहा गया, ‘‘आपके तथाकथित संवाददाता सम्मेलन में घोटालों को लेकर जो आरोप लगाए गए उसके खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई करने को हम प्रतिबद्ध हैं। आपको सूचित करते हैं कि आपके संवाददाता सम्मेलन के मकसद एवं गैरजिम्मेदाराना विषयवस्तु के खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।’’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni