आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

बारिश से भीगी दिल्ली, उत्तर भारत में मानसून सक्रिय

 
email
email
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित उत्तर भारत के अधिकांश भागों में शुक्रवार को मानसून सक्रिय हो गया। अंतत: दिल्ली एवं इससे सटे एनसीआर के इलाकों में भी मानसून पूर्व जबर्दस्त बारिश होने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार पांच दिनों तक जबर्दस्त बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार का दिन जबर्दस्त बारिश के साथ दिल्ली एवं एनसीआर के लोगों के लिए राहत लेकर आया। इसके साथ ही मेट्रो सहित सभी यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शाम से दिल्ली एवं इससे सटे इलाकों में जबर्दस्त बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। लेकिन बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव होने लगा और लोगों को जगह-जगह जाम से जूझना पड़ा। यहां तक कि मेट्रो ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, "अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की सम्भावना है।"

आमतौर पर दिल्ली में मानसून हर साल 29 जून तक पहुंच जाता है लेकिन इस साल इसमें देरी हो रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ठहरा मानसून गुरुवार को राजधानी लखनऊ पहुंच गया, जिससे तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आगरा में भी जबर्दस्त बारिश दर्ज की गई, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार तड़के शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुक कर होती रही, जिससे पारा लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को शहर में लगभग 87.2 मिलीमीटर तथा कस्बाई इलाकों में लगभग 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के बुंदेलखण्ड इलाके में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण किसान खेतों में दिखाई देने लगे हैं। धान का पौधा तैयार करने के लिए बुंदेली किसान अपने खेत तैयार करने में जुट गए हैं। तीन दिन से लगातार बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट के अलावा ललितपुर में भी बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। राज्य में कहीं जोरदार तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मानसून के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आई है और उमस से भी कुछ  राहत मिली है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के लगभग सभी हिस्सों तक मानसून अपनी दस्तक दर्ज करा चुका है। इस साल मानसून के आने में देरी हुई है और यह कमजोर भी है। बीते 24 घंटों में इंदौर, ग्वालियर सहित सागर संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई। जबलपुर में तो 197 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के चलते अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बिहार में सावन की शुरुआत होते ही बीते 24 घंटों में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को खूब भिगोया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पटना व गया दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पूर्णिया में 25.2 डिग्री और भागलपुर में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि गया में 30 मिलीमीटर और पूर्णिया में 13 मिलीमीटर बारिश हुई। केंद्र के निदेशक एके सेन ने बताया कि मानसून धीरे-धीरे मजबूत होगा और अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की उम्मीद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement