आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »
फिल्म निर्माता-निर्देशक राज कंवर का निधन
 
email
email
मुंबई: बॉलीवुड के फिल्म निर्माता, निर्देशक राज कंवर का सिंगापुर में निधन हो गया। वह अपने गुर्दे का इलाज कराने के लिए वहां गए थे।

50 वर्षीय इस निर्देशक ने शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा को लॉन्च किया था और दीवाना, लाड़ला, जीत, दाग : द फायर, ढाई अक्षर प्रेम के और अंदाज जैसी फिल्में बनाईं।

रात की अंतिम फिल्म शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव के साथ ‘सदियां’ थी। यह वर्ष 2010 में आई थी।

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मेरे मित्र राज कंवर का निधन हो गया। जीवन का अस्थायित्व कितना लाचार बना देता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ऐसी दीवानगी... मिस यू सर।’

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया, ‘मुझे पता चला की वह गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर में थे।’

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, ‘मेरे पहले निर्देशक राज कंवर का निधन हो गया... इससे काफी दुख पहुंचा है। राजजी आपकी आत्मा को शांति मिले। आपने मुझ पर उस वक्त यकीन किया जब मुझे खुद पर यकीन नहीं था। 'अंदाज' ने मुझे सब कुछ सिखाया जो मुझे आता है।’

लारा ने लिखा है कि राजजी आपकी आत्मा को शांति मिले। हमने एक दयालु, सभ्य और सकारात्मक व्यक्ति को खो दिया।
अक्षय कुमार ने लिखा है कि हमारे अच्छे निर्देशकों में शामिल राज कंवर के निधन के बारे में सुनकर दुख पहुंचा है।

लगातार अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, या ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement

'ए' के बाद क्या आता है?

टीचर (चिंटूसे)- बोल चिंटू "ए" के बाद क्या आता है ? चिंटू - मैडम "ए" के बाद आता है, क्या बोलती तू |