'बिग बॉस 6' से बाहर हुए राजीव पॉल
राजीव शो के शनिवार को होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले घर से बाहर हुए हैं। उनके बेघर होने की घोषणा शो के प्रस्तोता सलमान खान ने की।
बीते वर्ष अक्टूबर में शो की शुरुआत के बाद से राजीव घर का हिस्सा थे। इमाम सिद्दीकी को छोड़कर उनके घर में सभी प्रतिभागियों से अच्छे सम्बंध थे। दोनों अक्सर एक दूसरे को काफी बुरा भला बोलते रहते थे।
मॉडल सना खान से राजीव की नजदीकियां घर में सभी के लिए बातचीत का मुद्दा थी, लेकिन दोनों हमेशा खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते थे।
राजीव के घर से बाहर होने के बाद बिग बॉस के घर में सना, इमाम, निकेतन मधोक और उर्वशी ढोलकिया बचे हैं। शो के विजेता को 50 लाख का ईनाम दिया जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni