आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पहला वनडे : इंग्लैंड ने भारत को नौ रन से हराया

 
email
email
पहला वनडे : इंग्लैंड ने भारत को नौ रन से हराया
राजकोट: सौराष्ट्र किक्रेट स्टेडियम में शुक्रवार को पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को नौ रन से पराजित कर दिया। इंग्लैंड की टीम की ओर से दिए गए 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 50 ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 316 रन ही बना सका।

भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा स्कोर युवराज सिंह का रहा जिन्होंने 54 गेंदों का सामना किया और आठ चौके एक छक्का जड़ते हुए टीम के लिए 61 रन जुटाए। इसके बाद गौतम गम्भीर ने 52, सुरेश रैना ने 50, अजिंक्य रहाणे ने 47 और महेंद्र सिंह धोनी ने 32 रन टीम के लिए जुटाए। विराट कोहली महज 15 रन बना कर पवेलियन लौट गए।  

भारत का दूसरा विकेट 102 रनों के कुल योग पर गम्भीर के रूप में गिरा। गम्भीर ने 52 गेंदों पर सात चौके लगाए। ये दोनों विकेट जेम्स ट्रेडवेल ने लिए।

कोहली का विकेट 138 रन के कुल योग पर गिरा। कोहली ने 22 गेंदों पर एक चौका लगाया। कोहली और युवराज के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई।

इससे पहले, इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 325 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज इयान बेल ने सबसे अधिक 85 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान एलिस्टर कुक ने 75 रनों की उम्दा पारी खेली। इसके अलावा केविन पीटरसन ने 44 और इयोन मोर्गन ने 41 रन बनाए।

क्रेग कीसवेटर 24 रनों पर नाबाद लौटे जबकि समित पटेल ने नाबाद 44 रन बनाए। पटेल ने अपनी 20 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि कीसवेटर ने 20 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाए।

इंग्लिश टीम को बेल और कुक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 158 रन जोड़े। बेल ने 96 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया।

बेल के आउट होने के बाद कप्तान और पीटरसन सिर्फ 14 रनों की साझेदारी कर सके। कुक का विकेट 172 रनों के कुल योग पर गिरा। कुक ने 83 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

कप्तान की विदाई के बाद पीटरसन और मोर्गन ने स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाते हुए तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। मोर्गन 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाने के बाद 248 रनों के कुल योग पर आउट हुए।

पीटरसन का विकेट 255 रनों के कुल योग पर गिरा। पीटरसन और मोर्गन को अशोक डिंडा ने आउट किया। पीटरसन ने 45 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद कीसवेटर और पटेल ने मेहमान टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 70 रनों की अटूट साझेदारी की।

भारत की ओर से डिंडा ने दो और सुरेश रैना ने एक विकेट लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement