कुंभ पहुंचे राजनाथ ने लगाई डुबकी, हिन्दुत्व मुद्दे पर आगे बढ़ने की तैयारी
नरेंद्र मोदी को लेकर कुंभ में काफी हलचल है। हालांकि राजनाथ सिंह ने संगम में डुबकी लगाने के बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर अभी फैसला नहीं लिया है और उन्होंने कल की तरह दोहराया कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा।
उधर, विहिप की आज एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर को लेकर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इस प्रस्ताव पर धर्म संसद में साधु-संत मुहर लगाएंगे।
माना जा रहा है कि इस बैठक में संत समाज नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग को लेकर भी प्रस्ताव पास कर सकते हैं। हालांकि बीजेपी ने संतों से कहा है कि विवाद से बचने के लिए वे ऐसे किसी प्रस्ताव को पास न करें। नरेंद्र मोदी खुद 12 फरवरी को कुंभ में डुबकी लगाने आएंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona