आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

रक्षा बंधन : बिहार में नीतीश ने बांधा पेड़ों को रक्षासूत्र

 
email
email
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जन चेतना जगाने के उद्देश्य से राज्य में 'वृक्ष सुरक्षा दिवस' का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पटना की राजधानी वाटिका में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा।

राजधानी वाटिका में मुख्यमंत्री ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा तथा पाटिल वृक्ष का पौधा लगाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अरण्य भवन का शिलान्यास भी किया और वाटिका में लगी चार कलाकारों की कलाकृतियों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने पेड़ लगाने के कार्य को अभियान के रूप में प्रारंभ किया है, जिसे लोगों के लिए आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने पेड़ों से होने वाले फायदे को बताते हुए कहा कि सरकार राज्य में छात्र वृक्षारोपण योजना चला रही है और वृक्ष वानिकी भी पर जोर दे रही है।

इसके अलावा सरकार न केवल पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि पेड़ों की सुरक्षा के लिए वृक्षपाल की बहाली की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार पेड़ों की पहचान संख्या देने पर भी विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में वर्तमान समय में नौ प्रतिशत वन क्षेत्र हैं, जिसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की योजना है। इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह सहित सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement