राम गोपाल वर्मा ने बढ़ाया करण की तरफ दोस्ती का हाथ
वर्मा ने कहा, 'करण जौहर बॉलीवुड में प्रमुख फिल्म निमार्ताओं में से एक हैं, इसके अलावा वह एक अच्छे दोस्त भी हैं और मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। बहुत समय के बाद यह फिल्म मेरे लिए संतोषजनक रही है और इसलिए मैं इसे कुछ दोस्तों को दिखाना चाहता था।'
दोनों फिल्म निर्माता ट्विटर पर एक दूसरे पर छींटाकशी करते रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वर्मा ने ट्विटर पर ही करण को उनकी फिल्म देखने का निमंत्रण दिया है।
सालों से दोनों फिल्मकार एक दूसरे की फिल्म-निर्माण शैली पर टिप्पणी करते आए हैं लेकिन वर्मा ने कहा, 'मेरी करण के साथ कभी कोई समस्या नहीं रही है, इसे मीडिया ने ही उछाला है।' 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' में नाना पाटेकर और संजीव जायसवाल हैं और यह एक मार्च को रिलीज हो रही है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam