आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

रामदीन ने शतक जड़कर रिचर्ड्स का मजाक उड़ाया

 
email
email
बर्मिंघम: वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद अजीबोगरीब तरीके से महान विव रिचर्ड्स की आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने दोनों हाथों से कागज लहराया जिसपर लिखा था, ‘या विव टॉक नाह’ (विव अब क्या कहोगे)।

रामदीन ने वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में लगातार खराब प्रदर्शन किया था जिसके बाद रिचर्ड्स ने उन्हें चुका हुआ करार दिया था।

अपने करियर का दूसरा शतक पूरा करने के बाद रामदीन ने अपनी जेब से कागज निकाला और उसे फोटोग्राफरों की तरफ लहराने लगे। उनका जश्न मनाने का यह अजीबोगरीब तरीका टेलीविजन पर भी दिखाया गया।

रामदीन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली चार पारियों में छह, 43, एक और छह रन बनाए थे। पूर्व कैरेबियाई कप्तान रिचर्ड्स ने हाल में उनके बारे में कहा था, ‘रामदीन अब पूरी तरह से फार्म से बाहर लग रहा है। जब वह पहली बार इस खेल में आया था तो मुझे लगा कि उससे काफी संभावनाएं हैं लेकिन अब टीम में वापसी करने पर वह पूरी तरह से चुका हुआ लगता है।’

रामदीन को दो साल बाद टीम में लिया गया है। उन्होंने अपना पहला शतक फरवरी 2009 में लगाया था। तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 166 रन बनाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement