बिपाशा नहीं, किसी और के साथ कर रहा हूं डेटिंग : राणा
रोहन सिप्पी की फिल्म में साथ नजर आए बिपाशा और राणा की डेटिंग के बारे में मीडिया में खबरें उड़ रही थीं।
राणा ने बताया, ‘‘हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और रहेंगे। ‘दम मारो दम’ की पूरी टीम जिसमें रोहन, अभिषेक, शामिल हैं मेरे अच्छे दोस्त हैं। हालांकि मैं किसी और के साथ प्रेम संबंध में हूं जो बॉलीवुड के बाहर से हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध के बारे में बात करना थोड़ा जल्दी होगा। साथ ही कहा, ‘‘ मैं बिपाशा के साथ संबंधों के बारे में सवाल सुन सुनकर थक चुका हूं। अब आगे बढ़ना चाहिए।’’ तेलुगु अभिनेता राणा अब राम गोपाल वर्मा की 18 मई को रिलीज हो रही फिल्म ‘डिपार्टमेंट’ में नजर आएंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam