आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

'बर्फी' के लिए गूंगे-बहरे ही नहीं, गायक भी बने रणबीर कपूर

 
email
email
'बर्फी' के लिए गूंगे-बहरे ही नहीं, गायक भी बने रणबीर कपूर
मुंबई: बॉलीवुड के 'प्रथम परिवार' कहे जाने वाले कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के अभिनेता रणबीर कपूर उस समय गायक भी बन गए, जब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'बर्फी' के लिए एक प्रचार गीत (प्रमोशनल सॉन्ग) को अपनी आवाज़ दी...

'बर्फी' में 'ऑटिज़्म' से पीड़ित नायिका का किरदार निभा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ गूंगे-बहरे नायक की भूमिका निभाने जा रहे रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए 'फटाफटी' (लाजवाब के लिए बांग्ला शब्द) शीर्षकयुक्त यह गीत गाया है, जिसकी कुछ शुरुआती पंक्तियां बांग्ला भाषा में हैं, जबकि शेष गीत हिन्दी में ही है...

रणबीर कपूर के अलावा फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु और गीतकार प्रीतम ने भी गीत में अपनी आवाज़ दी है... अनुराग बसु का कहना है, "हमने 'फटाफटी' गीत रिकार्ड किया है... रणबीर ने इस गीत में अपनी आवाज़ दी है और यह बहुत शानदार साबित हुआ है..."

अनुराग बसु ने यह भी बताया, "हालांकि हम गीत को पहले ही रिकार्ड कर चुके हैं, और इसका वीडियो भी शूट किया जा चुका है, लेकिन हमने इसे बाद में रिलीज़ करने का फैसला किया है... वैसे यह इंटरनेट और टेलीविज़न पर उपलब्ध रहेगा,लेकिन यह गीत फिल्म में नहीं होगा... यह एक मस्ती-भरा गीत है, जिसे हम लोगों को दिखाना चाहते हैं..."

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement