रणबीर जल्द ही तोड़ सकते हैं मेरा रिकॉर्ड : करीना कपूर
Indo Asian News Service,
Last Updated: दिसम्बर 19, 2012 11:42 AM IST
Tweet
58वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2012 के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में करीना ने कहा, बचपन से ही मैं फिल्मफेयर पाने की सोचती रहती थी। मैं सोचती थी कि पुरस्कार पाने के बाद मैं अपनी मां, पापा और परिवार का शुक्रिया अदा कर रही हूं। फिल्मफेयर पुरस्कार मेरी कब्र तक मेरे साथ रहेंगे। उम्मीद है कि सिर्फ छह ही नहीं और भी कई।
32 वर्षीय करीना ने कहा, लेकिन अब मेरे ही परिवार से मुझे कड़ी चुनौती मिल रही है। कौन जानता है, रणबीर जल्दी ही मेरा और हमारे दादाजी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन निश्चिततौर पर यह हमारे परिवार के लिए खुशी का एक बड़ा मौका होगा।
करीना के खाते में छह फिल्मफेयर है तो रणबीर को अब तक चार फिल्मफेयर मिल चुके हैं। करीना के दादाजी राज कपूर ने 11 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
First Published:
दिसम्बर 19, 2012 10:33 AM IST
