बच्ची सहित कार उठा ले गई रिकवरी वैन...!
बच्ची के पिता के मुताबिक जब वह कार खड़ी कर दवा लेने के लिए उतरे तब बच्ची कार की पिछली सीट पर सो रही थी उसे सोता छोड़कर वे चले गए लेकिन जब वापस लौटे तो पता चला रिकवरी वैन कार उठा ले गई है। बच्ची की तलाश में माता-पिता ने थाने में शिकायत की तो पता चला वह कार में है।
करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची अपने मां−बाप को मिली। पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में कार्रवाई करेगी लेकिन सवाल इस बात का भी है कि क्या बच्ची को अकेले कार में सोता छोड़कर जाना अक्लमंदी है। खासकर जब माता-पिता दोनो साथ हों।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni