डेजर्ट स्टॉर्म में हिस्सा लेंगे रेड डे हिमालया के आयोजक
एचएमए के अध्यक्ष विजय परमार 18 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के एक्सट्रीम मोटो तथा क्वैड श्रेणी के अंतर्गत हिस्सा लेते हुए केटीएम-450ईएक्ससी पर रेस करेंगे।
परमार ने कहा, "रोमांच और मस्ती ही है जिसने मुझे फिर से रेस में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।" "रेस का उत्साह और जुनून आपको अपनी तरफ वापस खींच लाता है। इससे मुझे रेस के दौरान बाइक सवारों के होने वाली परेशानियां को समझने का सीधा अवसर मिलेगा जो हमें 'रेड डे..' के आयोजन में मददगार साबित हो सकता है।"
राजस्थान के जैसलमेर तथा बीकानेर के दूर तक फैले रेगिस्तान में 2,200 किमी. की दूरी वाला यह रेस जयपुर में समाप्त होगा। इस रेस के आयोजकों का कहना है कि कार तथा बाइक दोनों श्रेणियों में कुल 250 प्रतिभागी इस रेस में हिस्सा ले रहे हैं।
'रेड डे..' के आठ बार के चैंपियन तथा डेजर्ट स्टॉर्म के दो बार के चैंपियन रह चुके सुरेश राणा भी 'डेजर्ट स्टॉर्म' रेस के एक्सट्रीम(4 क्रॉस 4) श्रेणी में हिस्सा लेंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni