आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

रिकी पॉन्टिंग ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

 
email
email
रिकी पॉन्टिंग ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

वन-डे और ट्वेंटी-20 क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके पॉन्टिंग ने जल्दबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने कुछ घंटे पहले अपनी टीम को बताया कि पर्थ में वह अपने क्रिकेट करियर का अंतिम टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। हालांकि पॉन्टिंग ने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट में तस्मानिया की ओर से खेलते रहेंगे।

उन्होंने कहा, यह ऐसा फैसला है, जिसके बारे में मैंने लंबे समय तक सोच-विचार किया। आखिरकार यह मेरे परिणाम (प्रदर्शन) पर और अब तक शृंखला में मेरे प्रदर्शन पर निर्भर करता। पोंटिंग ने कहा, (मेरा) प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा, जिसकी बल्लेबाजी में जरूरत होती है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी के लिए जिसकी आवश्यकता है। मेरे प्रदर्शन का स्तर अच्छा नहीं रहा।

अगले महीने 38 वर्ष के होने जा रहे रिकी पॉन्टिंग ने बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लगातार एशेज शृंखला गंवाने के बाद इंग्लैंड के 2013 टूर पर वापसी का लक्ष्य बनाया था। वह पिछले साल कप्तानी से हट गए थे। लेकिन उन्होंने कहा था कि वह अभी संन्यास नहीं लेंगे और उन्होंने खुद को टीम से बाहर किए जाने का फैसला चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा शृंखला की तीन पारियों में वह केवल 20 रन ही बना सके, जिसमें पिछले हफ्ते ब्रिसबेन में शृंखला के शुरुआती मैच में शून्य पर आउट होना भी शामिल है। पॉन्टिंग ने अब तक 167 टेस्ट मैचों में 13,366 रन बनाए हैं, जिसमें 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 257 रन है। 375 वन-डे मैचों में पॉन्टिंग ने 13,704 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 82 अर्धशतक बनाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement