आरआईएल फिर बनी सबसे मूल्यवान कंपनी
घरेलू बाजार पूंजीकरण सूची में आरआईएल के फिर से अव्वल कंपनी बनने से ओएनजीसी बहुत कम समय के लिए ही अव्वल कंपनी रह सकी। ओएनजीसी ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ते हुए अव्वल कंपनी का तमगा हासिल किया था।
आज कारोबार के अंत में आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 2,89,078 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 2,84,427 करोड़ रुपये रहा। जहां आरआईएल का शेयर 0.78 प्रतिशत उपर 893.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ, वहीं ओएनजीसी 2.12 प्रतिशत टूटकर 332.45 रुपये पर आ गया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam