आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

समझौता, मक्का मस्जिद, दरगाह शरीफ विस्फोट में RSS का हाथ : गृहसचिव

 
email
email
समझौता, मक्का मस्जिद, दरगाह शरीफ विस्फोट में RSS का हाथ : गृहसचिव
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह मंगलवार को गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के उस बयान के बचाव में उतरे जिसमें उन्होंने 'भगवा आतंकवाद' की बात कही थी।

सिंह ने संवादाताओं से बातचीत में कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मक्का मस्जिद और समझौता एक्सप्रेस विस्फोट के आरोपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों से संबंधित थे। उन्होंने कहा, "मक्का मस्जिद और समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में जिन 10 आरोपियों की सूची आई है, उनका संबंध आरएसएस से रहा है।"

सिंह ने कहा, "इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता।" उनके मुताबिक इसे साबित करने के लिए गवाहों के बयान मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के जयपुर चिंतन शिविर में शिंदे ने हिन्दू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद का जिक्र किया था। शिंदे के इस बयान का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सहित कुछ हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है और उनके इस्तीफे की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement