कांग्रेस पर जमकर बरसे सलमान रश्दी
अपनी पुस्तक ‘द सैटेनिक वर्सेज’ को लेकर कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों की आंखों में खटकने वाले जाने-माने लेखक ने कहा कि जयपुर में उनकी मौजूदगी पर रोक लगाने से कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरी।
ताज पैलेस में ‘इंडिया टुडे कानक्लेव’ में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज के नेताओं के बजाय श्रेष्ठ नेताओं की अगुवाई का हकदार है।
जनवरी के जयपुर साहित्य उत्सव के विवाद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘वहां जो कुछ हुआ वह देवबंदी हठ नहीं था। यह मामूली व्यर्थ चुनावी गुणाभाग था। राहुल गांधी पर यह काम नहीं कर पाया।’
अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तानी राजनीति में अहम केंद्र इमरान खान पर भी जमकर प्रहार किए।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
