रूस के विफल अंतरिक्ष अभियान से नाराज हैं प्रधानमंत्री
सोमवार को रूस से एक ‘प्रोटॉन-एम-बूस्टर रॉकेट’ लांच किया गया था जो दो संचार उपग्रहों को उनके लक्षित कक्षा में ले जाने में विफल रहा था। इससे पहले भी रूस के कई अंतरिक्ष अभियान विफल रहे हैं। इन सभी मामलों में एक आधिकारिक जांच चल रही है।
मेदवेदेव ने गुरुवार को कहा कि यह असफलता ‘पारंपरिक लापरवाही’ का नतीजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर वह अगले सप्ताह सरकार की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और असफलता के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम खुलासा करेंगे।
मेदवेदेव ने मंत्रिमंडल सत्र के आरंभ में कहा, ‘‘हम इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हम अपना राष्ट्रीय गौरव और रूबल (रूस की मुद्रा) गंवा रहे हैं।’’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam