इंजन बंद होने से रूसी रॉकेट का प्रक्षेपण विफल
आरकेके इनेर्जिया के प्रमुख विटाले लोपोटा ने कहा कि जेनिट-3एसएल रॉकेट इन्टेलसेट-27 (आईएस-27) उपग्रह ले जा रहा था।
उन्होंने कहा, "यह एक गड़बड़ी के कारण हुआ। प्रक्षेपण के करीब 50 सेकेंड बाद ही पहले स्तर का मोटर अचानक बंद हो गया।"
इनेर्जिया नीत सी लांच कंसोर्टियम ने अंतरराष्ट्रीय जल में विषुअत रेखा पर तैरते प्लेटफार्म ओडिसी से रॉकेट को प्रक्षेपित किया था। प्रक्षेपण मास्को के समयानुसार सुबह 10:56 पर हुआ था।
प्लेटफार्म से थोड़ी दूरी पर रॉकेट गिरा, लेकिन इस विफल प्रक्षेपण से प्लेटफार्म को कोई नुकसान नहीं हुआ।
जेनिट-3एसएल समेकित प्रक्षेपण वाहन एक तरल प्रणोदक रॉकेट है जिसमें तीन स्तर और एक अंतरिक्ष उपकरण इकाई होता है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona