अंतरिक्ष में पैदा हुई सब्जियों को रूसी वैज्ञानिकों की स्वीकृति
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, बीते कुछ वर्षों से वैज्ञानिक मिसुना या जापानी गोभी सहित अंतरिक्ष में उगाई गई सब्जियों का अध्ययन कर रहे हैं।
मॉस्को स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड बायोलॉजिकल प्रोबलम्स के प्रवक्ता ने बताया, गोभी के नमूनों को पृथ्वी पर लाया गया था।
उन्होंने कहा, हमें अंतरिक्ष से लाई गई गोभी और पृथ्वी पर उगी गोभी की जैव भार संरचना में किसी तरह का कोई अंतर नहीं मिला।
एक वैज्ञानिक ने बताया, सूक्ष्मजीव विज्ञानी परिप्रेक्ष्य के अनुसार यह नमूने खाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित हैं।
सूक्ष्मजीव विज्ञानी सुरक्षा अंतरिक्ष यात्रियों के आहार का निर्धारण करने का एक महत्वपूर्ण पैमाना है।
रूसी वैज्ञानिकों ने इन परिणामों का इस्तेमाल लम्बी अवधि के अंतरिक्ष मिशनों के दौरान खेती के लिए उपयुक्त पौधों की सूची तैयार करने के सम्बंध में करने की योजना बनाई है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni