2014 के शीतकालीन ओलिंपिक खेलों की खातिर अंग्रेजी सीख रहे हैं रूसी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कुछ लोग स्वेच्छा से अंग्रेजी पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अध्ययन कर रहे हैं, तो अन्य अपने कार्य के हिस्से के तौर पर ऐसा कर रहे हैं।
अगले वर्ष फरवरी में आयोजित 22वें शीतकालीन ओलिंपिक खेलों में भारी संख्या में विदेशी महेमानों के आने की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन शहर को पर्यटकों के अनुकूल बनाना चाहता है।
सोच्चि शहर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शहर के अधिकारियों ने वर्ष 2011 में विश्व की अग्रणी अंग्रेजी अध्ययन कराने वाली एजेंसी से एक करार भी किया था। इसके तहत अध्यापकों को उनका मेहनताना सीधे शहर के बजट में से दिया जाएगा।
सिटी हॉल के प्रतिनिधि येलेना सिगारेवा ने बताया कि अभी तक सोच्चि के 3,60,000 निवासियों में से लगभग 1,500 एक गीत की तैयारी के तहत बुनियादी अंग्रेजी सीखकर अवसर का लाभ उठा रहे हैं।
इसके अलावा बीते वर्ष अप्रैल में शहर में बड़े पैमाने पर 'ए वर्ल्ड ए डे' नाम का अभियान भी शुरू किया गया था। अभियान के तहत लोगों को आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी के 660 शब्दों का अध्ययन कराया जाता है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni