'सामना' ने लिखा, राज ने हाल पूछा, उद्धव ने हाथ थामा
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। उद्धव सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए तो चचेरे भाई और एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे दो बार उद्धव को देखने अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं राज उद्धव को अस्तपाल से घर छोड़कर भी आए।
सामना में लिखा है कि राज ने उद्धव से पूछा कि तबीयत कैसी है। लीलावती से घर आते वक्त दोनों भाइयों में गपशप होती रही। मातोश्री पहुंचने पर दोनों भाइयों की आरती भी उतारी गई। यही नहीं बाल ठाकरे ने दोनों भाइयों को आशीर्वाद भी दिया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni