आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

तेंदुलकर, क्रिकेट जगत ने ठाकरे के निधन पर शोक व्यक्त किया

 
email
email
तेंदुलकर, क्रिकेट जगत ने ठाकरे के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन पर शोक व्यक्त किया। मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि महाराष्ट्र को हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। तेंदुलकर ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से ठाकरे को अंतिम विदाई देने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में खेलने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, बाला साहब के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। उनका महाराष्ट्र के लिए अपार योगदान है। यह बहुत बड़ी क्षति है। उनकी कमी हमेशा महूसस होगी, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

तेंदुलकर ने कहा, दुर्भाग्य से मैं अहमदाबाद में हूं। मैं अंतिम विदाई के लिए जाना चाहता था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। तेंदुलकर के अलावा टीम के साथी हरभजन सिंह और मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया। आईपीएल अध्यक्ष और राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री राजीव शुक्ला ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement