टीम इंडिया में ज़हीर, वीरू की वापसी, सचिन नहीं जाएंगे श्रीलंका
21 जुलाई से शुरू होने वाली एक-दिवसीय शृंखला के लिए घोषित की गई टीम में हरभजन सिंह भी वापसी नहीं कर पाए हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन टीम में बने रहेंगे।
सहवाग और ज़हीर चोट के कारण मार्च में हुए एशिया कप टूर्नामेंट में नहीं खेल सके थे, और वे दोनों 30 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। एशिया कप में भारतीय टीम फ्लॉप रही थी, और जोहानेसबर्ग में वर्षा से बाधित टी-20 मैच भी टीम इंडिया हार गई थी।
घोषित की गई 15-सदस्यीय टीम इंडिया में महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), विराट कोहली (उपकप्तान), वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, ज़हीर खान, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, अशोक डिन्डा, सुरेश रैना, विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा, मनोज तिवारी और राहुल शर्मा शामिल हैं।
टीम इंडिया को 21 जुलाई से 4 अगस्त के बीच श्रीलंका के खिलाफ पांच एक-दिवसीय मैच, और उसके बाद 7 अगस्त को दौरे का एकमात्र टी-20 मैच खेलना होगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni