सचिन तेंदुलकर वास्तव में रन बनाने के लिए भूखे होंगे : शास्त्री
तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दिसंबर में एकदिवसीय मैचों में संन्यास ले लिया था। इस स्टार बल्लेबाज ने पिछली 31 टेस्ट पारियों और 17 मैच से शतक नहीं लगाया है। लेकिन शास्त्री का मानना है कि तेंदुलकर अब भी भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने कहा, इंग्लैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी की, लेकिन मैं समझता हूं कि उन्हें दो महीने का विश्राम मिला है और इसका उपयोग उन्होंने तैयारियों के लिए किया होगा। मैं चाहता हूं कि वह सकारात्मक बना रहे। यदि वह ऐसा करते हैं तो हमें उनसे अच्छी पारियां देखने को मिलेंगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
