'बुलेट राजा' में भद्दे दिखेंगे सैफ अली खान
42 वर्षीय सैफ ने 'इमेज सनग्लासेस' के फोटो शूट के मौके पर कहा, मुझे लगता है कि जब आप कोई किरदार कर रहे होते हैं तो उसकी तरह दिखने की तमाम कोशिशें करते हैं और यह बहुत दिलचस्प होता है।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं मालूम कि एक कलाकार के लिए छवि कितनी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि कभी-कभी छवि आपको एक खास किरदार में बांध देती है। मेरे ख्याल से आप एक कलाकार को जितना कम जानें उतना अच्छा है। उसकी छवि एक अच्छे कलाकार की ही होनी चाहिए।
तिग्मांशु धूलिया की निर्देशित 'बुलट राजा' में सैफ के साथ बतौर नायिका सोनाक्षी सिन्हा हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni