साइना ने विश्व रैंकिंग में दोबारा चौथा स्थान हासिल किया
हैदराबाद की इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने लंदन के वेम्बले एरेना में महिला एकल का कांस्य पदक हासिल किया जब चीन की उनकी प्रतिद्वंद्वी शिन वैंग चोटिल होने के कारण तीसरे स्थान के पहले आफ मुकाबले के बीच से हट गई थी।
साइना ने रैंकिंग में चीन की शियान वैंग की जगह ली है जो पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं। भारतीय खिलाड़ी में 76331-7444 अंक हैं जो शियान से 300 अधिक हैं।
साइना मार्च से दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी थी लेकिन उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दो थी जो उन्होंने 2010 में इंडिया ओपन ग्रां प्री, सिंगापुर सुपर सीरीज और इंडोनेशिया सुपर सीरीज में खिताब हैट्रिक बनाने के बाद हासिल की थी।
लंदन खेलों के दौरान ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी पी कश्यप की रैंकिंग में भी दो स्थान का सुधार हुआ है और अब वह 19वें स्थान पर हैं। दुर्भाग्यशाली तरीके से लंदन खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने मे नाकाम रही ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी को तीन स्थान का फायदा हुआ है और यह जोड़ी 17वें स्थान पर पहंच गई है।
लंदन ओलिंपिक में मिश्रित युगल के दौरान एक भी मैच जीतने में नाकाम रही ज्वाला और वी दीजू की मिश्रित युगल जोड़ी 13वें स्थान पर बरकरार है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni