आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

साइना नेहवाल ने जीता थाईलैंड ओपन का खिताब

 
email
email
साइना नेहवाल ने जीता थाईलैंड ओपन का खिताब
नई दिल्ली: शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बैंकाक में थाईलैंड ओपन ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में थाईलैंड की राचानोक इंथानोन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। साइना ने लंदन ओलंपिक से पहले यह ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे उनके मनोबल में काफी बढ़ोतरी होगी।

इस 22 वर्षीय भारतीय ने इंथानोन को 19-21, 21-15, 21-10 से शिकस्त देकर इस साल मार्च में स्विस ओपन के बाद वर्ष का दूसरा खिताब हासिल किया। दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी शुरू में थोड़ा अच्छा नहीं कर पा रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने अनुभव और नेट पर शानदार प्रदर्शन के बूते दूसरी वरीय प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को पराजित किया।

विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज इंथानोन की ऊर्जा और बेसलाइन खेल काफी अच्छा था, जिससे यह मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा। साइना के स्मैश के कोर्ट से बाहर जाने से इंथानोन ने 10-7 से बढ़त बना ली थी और फिर इसे 16-10 कर दिया। इस समय साइना थाईलैंड की खिलाड़ी के सामने जूझ रही थी और उन्होंने जो भी अंक हासिल किए, वे प्रतिद्वंद्वी की गलतियों से मिले।

साइना पिछले साल सुदीरमन कप में इंथानोन से हार गई थी। यह अंतर 17 वर्षीय इंथानोन के पक्ष में बढ़ता गया, क्योंकि थाईलैंड की यह खिलाड़ी तेजी से कोर्ट के चारों ओर कवर करते हुए शॉट जमा रही थी। 12-19 से पिछड़ने वाली साइना ने उबरने की कोशिश की और विपक्षी की कुछ गलतियों से इस अंतर को 17-19 कर दिया।

नेट पर साइना दोनों खिलाड़ियों में से बेहतर थीं, लेकिन इंथानोन ने इस भारतीय के खिलाफ सात स्मैश विनर लगाए, जबकि साइना केवल एक ही लगा सकीं। इससे थाईलैंड की दूसरी वरीय खिलाड़ी ने यह गेम अपने नाम किया। लेकिन दूसरे गेम में छोर बदलने के साथ भाग्य भी साइना की ओर हो गया और इस भारतीय ने इंथानोन को गलतियां करने पर मजबूर कर फायदा उठाया।

साइना ने चार नेट विनर से 8-3 से बढ़त बना ली, इंथानोन उनके शॉट की तेजी से सांमजस्य नहीं बिठा सकी। इस गेम में साइना ने 12 नेट विनर लगाए, जबकि थाईलैंड की खिलाड़ी केवल तीन विनर ही जमा सकीं। इंथानोन ने पहले गेम में जो ऊर्जावान प्रदर्शन किया था, वह इसे दूसरे गेम में जारी नहीं रख पाईं, लेकिन साइना को इसका श्रेय मिलेगा, जिन्होंने खुद को गेम की तेजी के हिसाब से ढाल लिया।

इंथानोन पहले गेम में आसानी से बैसलाइन स्मैश लगा रही थीं, लेकिन इस गेम में वह इसमें सफल नहीं हुईं और ये नेट पर गिर रहे थे। साइना ने लय में वापसी करते हुए कुछ आक्रामक शॉट लगाकर 16-12 से बढ़त बना ली। इंथानोन ने इतनी आसानी से हार नहीं मानी और इस अंतर को 15-17 कर दिया। लेकिन साइना ने लगातार चार अंक हासिल कर 1-1 से बराबरी हासिल की।

तीसरे और निर्णायक गेम में साइना काफी तेज थी और उन्होंने 3-0 की बढ़त को 11-4 कर दिया। इंथानोन का नेट गेम इतना मजबूत नहीं था और साइना ने शानदार नेट गेम से आठ अंक हासिल किए तथा 17-7 की बढ़त बना ली। साइना ने 17-10 के स्कोर के बाद अपना पसंदीदा स्मैश विनर लगाया और लगातार चार अंक जुटाकर खिताब अपनी झोली में डाला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement