सलमान ने आईपीएल टीम खरीदने की बात से इनकार किया
छियालिस वर्षीय अभिनेता सलमान खान ने इसे लेकर ट्विटर पर लिखा, ‘मैं आईपीएल टीम नहीं खरीद रहा, मुझे केवल बीइंग ह्यूमन (सलमान की परमार्थ संस्था) और फिल्मों पर ध्यान देना है।’ सलमान इस समय अपने भाई अरबाज खान की फिल्म ‘दबंग 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ अरबाज पहली बार निर्देशक के रूप में सामने आ रहे हैं।
फिल्म में सलमान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं और फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni