'दबंग 2' ने पहले सप्ताह में कमाए 100.78 करोड़ रुपये
सलमान खान की ताजातरीन फिल्म 'दबंग 2' ने रिलीज होने के छह दिन के भीतर 100.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'दबंग 2' सलमान खान की ही फिल्म 'दबंग' का सीक्वेल है, और उल्लेखनीय है कि पहली फिल्म 'दबंग' ने भी 100 करोड़ से अधिक कमाई की थी।
अरबाज खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की पटकथा दिलीप शुक्ला ने लिखी है, और इसके निर्देशन की बागडोर भी अरबाज खान ने ही संभाली थी। 'दबंग 2' को 21 दिसम्बर को एक साथ 3500 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
