अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को करेंगे लॉन्च सलमान खान
सलमान ने अपनी फिल्म 'बॉडीगार्ड' में शेरा को मौका दिया था और इसके टाइटल ट्रैक में शेरा गाते और डांस करते नजर आते हैं। इस गीत में सलमान और कैटरीना कैफ भी हैं। अटकलें तेज हैं कि सलमान जल्द ही शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं।
हाल ही में सलमान ने शेरा के 20-वर्षीय बेटे टाइगर की तारीफ करते हुए कहा था, उसकी पर्सनैलिटी और लुक्स के आधार पर मैं कह सकता हूं कि हमारे पास एक हीरो है। 20 साल की उम्र में ही वह बहुत प्रतिभाशाली है।
खुशी से फूले नहीं समा रहे शेरा ने कहा, यह सच है कि वह (सलमान) मेरे बेटे टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा है इसका मतलब है कि वह मेरे बेटे के लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगे। शेरा पिछले 15 साल से सलमान के लिए काम कर रहे हैं।
चित्र सौजन्य : सलमानखानक्लब.कॉम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
