फसीह मोहम्मद की देश वापसी पर सउदी अरब ने लगाई रोक
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सैयद जाबीह उद्दीन उर्फ अबू जंदल के सउदी अरब से निर्वासन की खबरें सामने आने के कुछ ही दिन के भीतर राजनयिक माध्यमों और सुरक्षा एजेंसियों की मुलाकातों के जरिये यह संदेश दिया गया है।
सउदी अरब के अधिकारियों ने जहां उसकी हिरासत की बात कबूली है वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि वह वहां उसकी भूमिका और ठहरने के बारे में सावधानी से जांच कर रहे हैं।
बिहार का रहने वाला फसीह एक इंजीनियर और प्रतिंबधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का कथित सदस्य है। फसीह 2010 में बेंगलूर के चिन्ना स्वामी स्टेडियम के बाहर हुए बम विस्फोट और दिल्ली के जामा मस्जिद के पास गोलीबारी के मामलों में वांछित है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni