एसबीआई ने आवास, कार ऋण आधा प्रतिशत तक सस्ता किया
एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 10.50 से घटाकर 10.25 प्रतिशत कर दी है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 30 लाख रुपये से अधिक लेकिन 75 लाख रुपये से कम के आवास ऋण पर ब्याज दर 0.35 प्रतिशत घटाकर 10.40 प्रतिशत कर दी गई है। नई दरें 7 अगस्त से लागू होंगी।
एसबीआई की आधार दर या न्यूनतम ऋण दर 10 प्रतिशत है। वाहन ऋण पर ब्याज दर में आधा फीसदी की कटौती की गई है। सात साल की अवधि के नए कार ऋण पर अब बैंक 10.75 प्रतिशत का ब्याज लेगा। अभी तक यह दर 11.25 प्रतिशत है।
एसबीआई ने कहा है कि प्रत्येक एक लाख रुपये पर उपभोक्ता को 1,699 रुपये की मासिक किस्त (ईएमआई) देनी होगी। अभी तक ईएमआई 1,725 रुपये बैठती है। बैंक ने दावा किया है कि यह सबसे कम ईएमआई है। इस तरह ऋण लेने वाले ग्राहक को प्रत्येक एक लाख रुपये पर सालाना 312 रुपये की बचत होगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni