एसबीआई ने आधार दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 9.75 प्रतिशत की
उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में चौथाई फीसदी की कटौती की थी। इससे बैंकों के पास 17,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध होगी। रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा के बाद आधार दर में कटौती करने वाला एसबीआई पहला बैंक है। आगामी दिनों में कुछ और बैंकों द्वारा भी इसी तरह का कदम उठाए जाने की उम्मीद है। चौधरी ने कहा कि इस कटौती का उसके मार्जिन पर बेहद मामूली 0.04 प्रतिशत का असर पड़ेगा। एसबीआई की परिसंपत्ति देनदारी समिति (आल्को) की आज हुई बैठक में आधार दर में कटौती का फैसला किया गया।
चौधरी ने बताया कि बैंक के 6 लाख करोड़ रुपये के ऋण में से 5 लाख करोड़ रुपये का ऋण आधार दर से जुड़ा है, जबकि शेष एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज बेंचमार्क प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) से जुड़ा है।
रिजर्व बैंक ने सोमवार को सीआरआर को 0.25 फीसदी घटाकर 4.5 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। बैंकों को अपनी जमा का एक निश्चित अनुपात केंद्रीय बैंक के पास रखना होता है। इस अनुपात को सीआरआर कहा जाता है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni