आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

रिलायंस में उछाल, वित्त मंत्री के बयान से सेंसेक्स चार सप्ताह के शीर्ष पर

 
email
email
रिलायंस में उछाल, वित्त मंत्री के बयान से सेंसेक्स चार सप्ताह के शीर्ष पर
मुंबई: वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा नीतियों को दुरुस्त किए जाने तथा सुधारात्मक कदम उठाए जाने की घोषणा के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में छह प्रतिशत के उछाल से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 215 अंक की बढ़त के साथ चार सप्ताह के शीर्ष पर पहुंच गया। यह इसका 11 जुलाई के बाद का शीर्ष स्तर है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में 60 अंक गंवाने वाला 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 215.03 अंक या 1.25 फीसद की बढ़त के साथ 17,412.96 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.85 अंक या 1.28 फीसद के लाभ के साथ 5,282.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की बढ़त में मुख्य योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में पिछले तीन साल की दैनिक आधार पर सबसे तेज बढ़त दर्ज हुई। केजी-डी6 ब्लॉक के लिए सालाना निवेश योजना को मंजूरी पर निगरानी समिति की बैठक से पहले रिलायंस के शेयरों में यह लाभ दर्ज हुआ है।

बाजार बंद होने से पहले वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बयान से भी बाजार में उत्साह लौटा। वित्त मंत्री ने निवेशकों का भरोसा लौटाने के लिए वृहद खाका पेश किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार भारतीय रिजर्व बैंक के साथ मिलकर महंगाई को काबू करने की दिशा में काम करेगी।

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी डेढ़ से दो फीसद की बढ़त दर्ज हुई।

धातु तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी लिवाली देखी गई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में लाभ रहा। कुल मिलाकर 1,676 शेयर लाभ में रहे। इस तरह एक दिन में निवेशकों की पूंजी में लगभग 48,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement