फाइनल में पहुंचकर मैं बहुत उत्साहित हूं : सेरेना
चार बार की चैम्पियन और छठी वरीयता प्राप्त सेरेना ने गुरुवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 6-3, 7-6(8-6) से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला पोलैंड की एगनिस्का रद्वांस्का से होगा।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक जीत के बाद सेरेना ने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। वास्तव में मैं ऐसा ही चाहती थी। विक्टोरिया एक अच्छी खिलाड़ी हैं और वह अच्छा खेल रही हैं। दूसरा सेट थोड़ा कड़ा रहा।
उल्लेखनीय है कि सेरेना अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं। फाइनल मुकाबले के बारे में सेरेना ने कहा, यह विम्बलडन का फाइनल मुकाबला है। रद्वांस्का अच्छी खेल रही हैं। उन्होंने मियामी टूर्नामेंट जीता था। इस वर्ष निरंतर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने अपने आप को साबित किया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
